LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान! IAS Training Bihar : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 19 जिलों के DM समेत 38 IAS ट्रेनिंग पर भेजे गए, जारी हुआ आदेश
03-Aug-2022 01:04 PM
SHEKHPURA: शेखपुरा थाने में पोस्टेड महिला पुलिस कांस्टेबल ने प्रेम प्रसंग में की ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है, जहां महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है. जहर खाने के बाद महिला पुलिस की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं, अन्य पुलिसकर्मी को जहर खाने की सूचना मिलते ही उसे इलाज़ के लिए जल्दी अस्पताल भेजा गया.
बता दें कि महिला जवान का नाम प्रिया कुमारी बताया जा रहा है, जो पहले से शादीशुदा है और महिला जवान का पति झारखण्ड में पोस्टेड है. महिला पुलिस को मुंगेर में पोस्टेड नीतीश कुमार से प्रेम हो गया था. महिला कांस्टेबल शेखपुरा जिला में पोस्टेड थी.
दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गयी थी और मामला शादी तक जा पंहुचा. महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी मंगलवार के शाम को प्रेमी नीतीश कुमार से शादी करने का दवाब बना रही थी. नीतीश कुमार शादी करने की बात को टालता रहा. इंकार को सुनकर महिला कांस्टेबल जहर खा लिया, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक हो गयी. वहीं जहर खाने के बाद महिला पुलिस ने इसकी जानकारी अपने पति को फोन के जरिये दे दिया, जिसके बाद उसका पति अपनी पत्नी के पास आया. वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है.