ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय

Home / bihar / Bihar News: रामविलास पासवान के एक 'दामाद' ने दूसरे को धोया- सांसद 'साढू'...

Bihar News: रामविलास पासवान के एक 'दामाद' ने दूसरे को धोया- सांसद 'साढू' को बताया 'पाड़ा', लोकसभा में पहुंच गए और आम-इमली का पता ही नहीं...

AIIMS विवाद के बहाने रामविलास पासवान के दो दामाद आमने-सामने आ गए। राजद नेता अनिल कुमार 'साधु' ने सांसद साढू अरूण भारती को 'पाड़ा' कहकर सोशल मीडिया पर हमला बोला। जानिए क्या है पूरा मामला।

02-Aug-2025 06:05 PM

By Viveka Nand

Bihar News: विधायक चेतन आनंद के मुद्दे पर रामविलास पासवान के दो दामाद आपस में भिड़ गए। बड़े साढू ने अपने सांसद साढू को 'पाड़ा' बता दिया. दरअसल, सांसद साढू ने चेतन आनंद को राजद का विधायक करार दिया था. इसके बाद रामविलास पासवान के बड़े दामाद व राजद नेता का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने साढू को पाड़ा बताते हुए जबरदस्त प्रहार किया. 

पासवान परिवार के दो दामाद आपस में भिड़े 

चिराग पासवान के बहनोई व जमुई से सांसद अरूण भारती भी विधायक चेतन आनंद और AIIMS डॉक्टर्स विवाद में कूद पड़े. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, '' राजद के लोग दबंगई और 90 के दशक वाले जंगल राज की वापसी के लिए इस कदर बेताब हैं, कि उसका ट्रेलर पहले सड़कों पर और अब अस्पतालों में चल रहा है। AIIMS पटना में राजद विधायक द्वारा डॉक्टरों पर गुंडागर्दी की नुमाइश — यह साफ़ बताता है कि ‘जंगल राज’ इनके लिए अतीत नहीं, बल्कि आज भी जीवित विचारधारा है। इस सोच के पहले शिकार डॉक्टर बने, और अब डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीज़ बन रहे हैं।'' पासवान परिवार के दामाद अरूण भारती ने जैसे ही चेतन आनंद को राजद विधायक बताया, इसके बाद इनके साढू ने ही मोर्चा संभाल लिया. रामविलास पासवान के बड़े दामाद व अरूण भारती के साढू अनिल कुमार 'साधु' ने जमकर भड़ास निकाली.

पाड़ा कहीं का..कैसे-कैसे लोग सांसद बन गए हैं 

पासवान परिवार के बड़े दामाद व राजद नेता अनिल कुमार साधु ने अपने छोटे साढू व सांसद अरूण भारती के पोस्ट पर जवाब दिया. लिखा....कोई इस पाड़ा को बताओ कि ये जिसे राजद का विधायक बता रहे हैं वो एक गद्दार और भगोड़ा है, वो अब इन्हीं के गैंग का सदस्य बन चुका है। पता नहीं कैसे कैसे लोग लोकसभा में पहुंच गए हैं, जिन्हें आम इमली का कुछ भी पता नहीं. बस ताबड़तोड़ तेल मालिश कर टिकट ले लिया और पागलपंती में लगे हुए हैं।

राजद से पाल बदल कर एनडीए खेमे में हैं चेतन आनंद 

बता दें, शिवहर के विधायक चेतन आनंद 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे. 2024 में एनडीए की सरकार बनते ही, बहुमत परीक्षण समय इन्होंने पाला बदल लिया और एनडीए के समर्थन में आ गए. तब से इनकी पहचान राजद के बागी विधायक के रूप में है.