LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
13-Nov-2021 10:20 AM
MUZAFFARPUR : घर में सास और बहू के बीच अनबन की खबरें आम बात है. दोनों के बीच विवाद के किस्से हम और आप अक्सर सुनते रहे हैं. लेकिन सियासी अखाड़े में सास-बहू की लड़ाई कभी-कभार ही देखने और सुनने को मिलता है. एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में पंचायत चुनाव में सामने आया है. प्रखंड की धरहरवा पंचायत में मुखिया पद के लिए सास और बहू आमने-सामने हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, इन्दलेश देवी अपनी मंझली बहू सविता देवी से चुनावी दंगल में भिड़ी हैं. नामांकन वापसी की तिथि 8 नवंबर को बीत गई. लेकिन दोनों की सुलह नहीं हो पाई. इसलिए अब सास- पतोहू को चुनाव चिह्न भी मिल चुके हैं और दोनों घर-घर वोट मांगने पहुंच भी रही हैं. बताया जा रहा है कि चुनावी मैदान में सास-बहू की यह लड़ाई पर्दे के पीछे दाे भाइयों की सियासी आकांक्षा की लड़ाई है.बड़ा भाई मां इन्दलेश देवी के लिए कैंपेन कर रहा है जबकि मंझला भाई अपनी पत्नी सविता देवी के लिए वोट मांग रहा है. यहां 8 दिसंबर को मतदान होना है.
बड़े भाई संजय गुप्ता धरहरवा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष हैं. वह पूर्व में पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं और उनकी पत्नी सरकारी सेवा में है. धरहरवा पंचायत में मुखिया पद महिलाओं के लिए आरक्षित हाे गया. इसलिए उन्होंने 2016 में अपनी भावज सविता देवी काे चुनावी अखाड़े में उतारा. लेकिन वह चुनाव हार गई. इस बार के चुनाव में संजय गुप्ता ने भावज के बजाय मां को तवज्जो दी. सियासी रंग में रंग चुकी सविता देवी काे यह रास नहीं आया. इसके फलस्वरूप वह सास से ही दाे-दाे हाथ करने चुनावी मैदान में उतर गई.