मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा
29-Jul-2025 08:05 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी . वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी के खिलाफ सरकार ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प पर जारी कर दिया है.
संदीप शेखर प्रियदर्शी 2024 में समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद के पद पर पदस्थापित थे. इन पर आरोप है कि इन्होंने 19 फरवरी 2024 से 5 मार्च 2025 तक विभागीय बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के बावजूद समस्तीपुर जिला परिषद का 15 में वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा आवंटित राशि में बहुत कम खर्च किया. इशके सात ही कई अन्य गंभीर आरोप थे.
इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने 24 मार्च 2025 को आरोप पत्र गठित कर संदीप शेखर प्रियदर्शी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए भेजा. इस आलोक में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन प्रियदर्शी ने अपना स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले को गंभीर पाते हुए वृहद जांच करने का निर्णय लिया . इस आलोक में विभागीय कार्यवाही चलाने को लेकर मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि संदीप शेखर प्रियदर्शी अपना बचाव बयान संचालन पदाधिकारी के समक्ष रखें.