ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: बिहार में अजीबोगरीब कांड, महिला ने अधेड़ के होंठ काटकर किया...

Bihar News: बिहार में अजीबोगरीब कांड, महिला ने अधेड़ के होंठ काटकर किया जख्मी

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अधेड़ के होंठ को दांत से कटकर जख्मी कर दिया है.

08-May-2025 12:28 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अधेड़ के होंठ को दांत से कटकर जख्मी कर दिया है। यह मामला पश्चिम चंपारण के नवलपुर की है।बताया गया है, कि जख्मी अधेड़ की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। स्थानीय योगापट्टी सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि रामचंद्र यादव का होठ एक महिला ने काटकर अलग कर दिया गया। 


वहीं, डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए जीएमएसीएच बेतिया के लिए रेफर कर दिया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि महिला को यह कदम क्यों उठाना पड़ा। यह घटना बीते दिन की है। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि घायल को लाया गया था उसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसआई ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित के द्वारा पुलिस को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र यादव की अपने गांव की ही एक महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने रामचंद्र यादव के होंठ को काटकर मांस अलग कर दिया। जीएमसीएच में घायल रामचंद्र यादव का इलाज किया जा रहा है। इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है कि महिला ने रामचंद्र यादव को होठ को निशाना क्यों और कैसे बनाया। इसके साथ ही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।