टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
31-Jan-2026 12:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पश्चिमी चम्पारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत सहोदरा थाना क्षेत्र के कौवांहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। अचानक घरों के पास अजगर को रेंगते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और बच्चों व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, अजगर गांव के एक खेत से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ गया था। जैसे ही इसकी सूचना फैली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए लोग घरों के दरवाजे बंद कर सहमे रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की हानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
इस संबंध में प्रभारी वनपाल आशीष कुमार ने बताया कि अजगर पूरी तरह सुरक्षित था और रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वन्यजीव दिखने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद से कोई जोखिम न उठाएं। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया