Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-Jun-2025 11:57 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश अपनी उम्र के कारण सरकार चलाने में अक्षम हैं और अपने मंत्रियों, विधायकों व सांसदों तक को नहीं पहचानते हैं। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा, साथ ही जरूरत पड़ने पर सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है।
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और सांसदों तक को नहीं पहचानते हैं। उनकी उम्र को देखते हुए हम टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है। रिटायर्ड अधिकारी और थके हुए मुख्यमंत्री प्रशासन चला रहे हैं।”
तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए कहा, “बिहार में अपराध लगातार हो रहे हैं। सरकार नशे में है, किसी को कोई लेना-देना नहीं। कल उपमुख्यमंत्री एक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने गए और वहां उल्टा कसम खिला रहे थे। बिहार की हालत देख लीजिए।”
वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) की स्थिति पर तेजस्वी ने कहा, “अधीक्षक ठाकुर को बचाने का काम क्यों हो रहा है? उन्हें एक्सटेंशन दिया गया, क्या बिहार में कोई काबिल व्यक्ति नहीं है जो पीएमसीएच चला सके?” उन्होंने बताया कि गुरुवार को वे एम्स गए थे, जहां लोगों ने उन्हें घेर लिया। “वहां बेड नहीं मिल रहे, स्थिति बहुत खराब है। माफिया बिहार और केंद्र सरकार में बैठे हैं, जो जनता की पीड़ा को बढ़ा रहे हैं।”
आरक्षण का मुद्दा और आंदोलन की चेतावनी
आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने पर तेजस्वी ने कहा है, “मैं पहले से ही इस मुद्दे पर आंदोलन कर चुका हूं। जरूरत पड़ी तो फिर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।” पत्र के जवाब पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मेरी छोड़िए, चिराग पासवान से पूछिए, उन्हें जवाब मिला या नहीं।” इसके अलावा तेजस्वी ने नीतीश कुमार को सरकार चलाने में अक्षम बताते हुए कहा, “बिहार को चलाने लायक नेतृत्व चाहिए, जो नीतीश कुमार में नहीं है।”
रिपोर्ट: प्रेम राज