Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
13-Nov-2025 09:01 AM
By First Bihar
Bihar News: त्योहारी सीजन और बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राज्य के बचे खुचे प्रवासियों की वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए अब पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 14 नवंबर को रवाना होंगी। एक पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल और दूसरी सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) तक जाएगी।
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल (05579)
यह ट्रेन 14 नवंबर को दोपहर 16:30 बजे पूर्णिया कोर्ट से रवाना होगी। रास्ते में बनमंखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, गढ़बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोंघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, शीशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर और बरेली होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी कोच की सुविधा भी रहेगी।
सहरसा-एलटीटी स्पेशल (05585)
जबकि दूसरी ट्रेन 14 नवंबर को शाम 17:45 बजे सहरसा से चलेगी। यह सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दानापुर, सतना, जबलपुर और मनमाड होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन की लेटेस्ट स्टेटस NTES ऐप या 139 पर जरूर चेक करें। टिकट काउंटर पर और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। चुनाव के बाद स्पेशल ट्रेनों की डिमांड बढ़ गई थी। ऐसे में समस्तीपुर मंडल ने तुरंत ऐक्शन लिया। आने वाले दिनों में और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।