Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल
11-Nov-2025 03:37 PM
By First Bihar
Bihar News: दीपावली, छठ और अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रवासियों की एक बड़ी संख्या अपनी कर्मभूमि की ओर जाने लगी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता लौटने वालों की भीड़ की वजह से रेलवे पर दबाव बढ़ गया है। नतीजा यह कि सीवान जंक्शन पर कई विशेष ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 16 घंटे लेट चल रही हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई ट्रेनों की जनरल और स्लीपर बोगियों में थोड़ी भी जगह नहीं बची है।
ऐसे में कोई ट्रेन 15 घंटे लेट चल रही तो कोई 16 घंटे। ट्रेन नंबर 05514 कल अपने समय से 16 घंटे लेट थी। जबकि ट्रेन नंबर 04608 15 घंटे घंटे पीछे चल रही थी। इनके अलावा कई अन्य स्पेशल ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार बनीं हैं। नियमित ट्रेनें समय पर ही चलीं, लेकिन उनमें प्रवासियों की भारी भरकम भीड़ ने अन्य यात्रियों को मुसीबत बढ़ा दी।
केवल यही नहीं ट्रेन नंबर 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस कल दोपहर 1.20 बजे की बजाय 1.43 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही उसमें चढ़ने वालों की होड़ लग गई। आरपीएफ ने पहले उतरने वालों को निकाला, फिर जाने वालों को चढ़ने दिया। ललितग्राम से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12553 वैशाली सुपरफास्ट 2.38 बजे की बजाय 3.03 बजे स्टेशन पर आई।
यात्रियों का कहना है कि कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। मजबूरी में जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है। एक यात्री ने बताया कि 15 घंटे इंतजार के बाद भी सीट नहीं मिली। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि छठ के बाद यह वापसी का पीक चल रहा है। स्पेशल ट्रेनें ज्यादा होने से रूट पर दवाब बढ़ गया है। कोशिश की जा रही है कि देरी कम हो। यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की गई है। लेकिन अगले कुछ दिन तक यही हाल रहने की आशंका है।