ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / School Bus Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा, स्कूल बस पलटने से...

School Bus Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा, स्कूल बस पलटने से 35 बच्चे घायल

School Bus Accident: आज सुबह मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पलट गई। इस हादसे में लगभग 35 बच्चे घायल हो गए हैं।

26-Mar-2025 12:21 PM

By KHUSHBOO GUPTA

School Bus Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर क्षेत्र में एक भीषण हादसा हुआ है। बुधवार सुबह कांटी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। ड्राइवर जब तक बस पर काबू पाता तब तक बस पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 35 बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, जिससे स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह घटना मोतीपुर नरियार नवादा मन एनएच 28 पर हुई है।


मोतीपुर थाना के एसएचओ राजन पांडे ने बताया कि बस की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि बस में सवार सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। घटना के बाद बस को एनएच से क्रेन की मदद से हटाया गया। स्थानीय निवासियों ने हादसे के तुरंत बाद मदद की। लोगों की सहायता से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है।