बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह
04-Nov-2025 10:36 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगा है। सोमवार देर शाम रामपुर जलालपुर के पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में नशे की हालत में एसआई ने स्थानीय युवक मनीष कुमार को पहले पिस्टल के बट से पीटा, दांत तोड़ा और फिर हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद अब मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इस घटना की शुरुआत कॉलेज चौक पर हुई जहां मनीष से एसआई की कहासुनी हो गई। आरोप है कि एसआई ने मौके पर ही पिटाई शुरू की और फिर जबरन उसे हॉस्टल ले गया। कमरे में लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से मारपीट की गई। वारदात के बाद मनीष को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। परिजनों के अनुसार मनीष मजदूरी करता है और चार बच्चों का पिता है।
सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कॉलेज पहुंचे और गेट बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, एसआई की गिरफ्तारी मांगी और हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की। टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थिति बेकाबू होने पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम भारी बल के साथ पहुंचे।
घायल मनीष को पहले दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन फिर परिजन निजी क्लीनिक ले गए। पुलिस ने परिसर खाली कराया और कैम्पिंग शुरू की है। आरोपी एसआई का नाम अभी गोपनीय है। डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जांच पूरी होने पर दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान रात भर हॉस्टल बंद रहा और भारी पुलिस तैनात रही।