ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / bihar / Bihar News: PM मोदी की सभा में शामिल होने गई बुजुर्ग महिला की...

Bihar News: PM मोदी की सभा में शामिल होने गई बुजुर्ग महिला की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सासाराम

Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज में पीएम मोदी की सभा के बाद बुजुर्ग महिला केसरी देवी की तबीयत बिगड़ने से हुई मृत्यु। शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया।

31-May-2025 10:19 AM

By First Bihar

Bihar News: रोहतास, बिहार: बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदूनी टोला, जोगी वीर निवासी बुजुर्ग महिला केसरी देवी की शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के बाद मृत्यु हो गई है। केसरी देवी, जो लाली सिंह की पत्नी थीं, उनकी तबीयत पहले से खराब थी।


लेकिन उन्होंने परिजनों के लाख मना करने के बावजूद सभा में जाने की जिद की और गांव वालों के साथ बिक्रमगंज के दुर्गा डीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बिक्रमगंज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भारी भीड़ और उमस भरी गर्मी थी। सभा के बाद शाम को केसरी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।


स्थानीय प्रशासन ने उन्हें तुरंत बिक्रमगंज के धनगाई स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनकी मां की तबीयत पहले से ठीक नहीं थी, फिर भी उन्होंने सभा में जाने की जिद की थी। आयोजकों द्वारा उन्हें सभा में शामिल होने के लिए पास भी जारी किया गया था।


मृत्यु के बाद पुलिस ने केसरी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


रंजन कुमार की रिपोर्ट