Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
07-Apr-2025 09:16 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को रामनवमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार की शाम पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शोभायात्रा का स्वागत कर आरती की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जब सीएम कार्यक्रम से निकले उसी समय मंच से अनाउंस हुआ- एक बच्चा खो गया है, जिसके पिता का नाम नीतीश कुमार है। यह सुनकर मंच पर बैठे सभी लोग हंसने लगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम के भजन पर झूमते और भक्तिभाव में विभोर नजर आए। इस दौरान वे लोगों से भी ताली बजाने की अपील करते भी दिखे। सीएम के साथ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।