मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
26-Mar-2025 12:13 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। दरअसल, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12423 राजधानी एक्सप्रेस पर भागलपुज जिले में नवगछिया और सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे दो बोगी की कांच टूट गई है। यब घटना बीते दिन मंगलवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। अचानक ट्रेन पर पथराव होने से यात्री घबरा गए और सभी यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया आरपीएफ ने जांच शुरू की है। बात दे कि नवगछिया आरपीएफ के उप निरीक्षक जयशंकर प्रसाद यादव, सुधाकर यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शाम 5.26 बजे ट्रेन के नवगछिया पहुंचने पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला है कि कटिहार से राजधानी एक्सप्रेस खुलने के बाद सेमापुर और काढ़ागोला स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी। उप निरीक्षक जयशंकर प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद क्षतिग्रस्त शीशे वाली बोगी की जांच हुई है।
राजधानी एक्सप्रेस पत्थरबाजी में दो बोगी बी-5 एवं बी-12 के शीशा को नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा। जांच प्रक्रिया शुरू है और जल्द से जल्द यह पता करने की कोशिश की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उस पर कड़ी करवाई होगी।