ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां देखते ही देखते चोरों ने उड़ाए ₹लाखों, CCTV...

Bihar News: बिहार में यहां देखते ही देखते चोरों ने उड़ाए ₹लाखों, CCTV की जांच के बाद पुलिस छापेमारी में जुटी

Bihar News: गौरीचक के अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, चोर अलार्म को कुत्ता समझ डरकर भागे, फिर लौटकर 5 लाख नकद व गहने लूटे। CCTV में कैद हुई वारदात, गार्ड और पुराने मजदूरों पर शक..

12-Nov-2025 09:31 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने महज 10 मिनट में 15 लाख रुपये की संपत्ति साफ कर दी है। पेंट व्यवसायी रोशन कुमार के तीसरे फ्लोर के फ्लैट से 5 लाख नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए हैं। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, पुलिस ने फुटेज खंगाला है और गार्ड के साथ साथ पुराने मजदूरों को शक के घेरे में रखा गया है।


रोशन कुमार ने बताया है कि उनकी मां सरोज देवी नीचे गई थीं। इसी बीच चोर ताला काटकर अंदर घुसे। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर जैसे ही दरवाजा खोलता है, सिक्योरिटी अलार्म से कुत्ते की भौंकने जैसी आवाज निकलती है। चोर डरकर भाग जाता है। लेकिन कुछ देर बाद समझ जाता है कि यह असली कुत्ता नहीं, बल्कि अलार्म की साउंड है। फिर निडर होकर लौटता है, अलमारी खोलता है, बैग में सामान भरता है और आराम से फरार हो जाता है।


ये अपराधी मजदूर जैसे कपड़ों में थे। खुद को बिजली या एसी का काम करने वाला बताकर अपार्टमेंट में घुसे थे। गार्ड ने उन्हें छठी मंजिल पर जाने दिया। रोशन को शक है कि पुराने मजदूरों ने रेकी की होगी, उन्हें घर की पूरी जानकारी थी। घटना के बाद अपार्टमेंट में दहशत का माहौल है। लोग अब ताले और गार्ड पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे।


गौरीचक थानाध्यक्ष ने कहा है कि फुटेज में तीन युवकों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है। छापेमारी चल रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने अपार्टमेंट की सभी CCTV फुटेज जब्त कर ली हैं। रोशन ने लिखित शिकायत दी है और FIR दर्ज हो चुकी है।