TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
20-Jul-2025 03:17 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गर्दनीबाग में 9.5 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मिनी क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया है, जो कि इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन मॉडल के तहत डिजाइन और निर्माण कार्य करेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 26 करोड़ 64 लाख 45 हजार 204 रुपये बताई जा रही है।
यह नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें 10 मुख्य क्रिकेट पिच और प्रैक्टिस के लिए 5 अतिरिक्त पिच तैयार की जाएंगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन, इंडोर क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर, आधुनिक जिम, कैफेटेरिया, पार्किंग क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित क्षेत्र भी विकसित किए जाने की बात सामने आ रही। इस कॉम्प्लेक्स के पास बापू टावर के पश्चिमी हिस्से में क्रिकेट स्टेडियम और आउटडोर मैदान बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
जबकि परिसर में यातायात को सुगम बनाने के लिए आंतरिक सड़कों का निर्माण भी होगा, जिससे अलग-अलग मैदानों तक पहुंचना आसान रहेगा। केवल यही नहीं इसमें पार्किंग की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।