अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
21-Jun-2025 07:32 AM
By First Bihar
Bihar News: समस्तीपुर में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का कुख्यात अपराधी चंदू पासवान हथकड़ी समेत नगर थाना से फरार हो गया है। यह एक महीने के भीतर पुलिस हिरासत से फरार होने का पांचवां मामला है। इससे पहले 28 मई को रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड के चार अपराधी कोर्ट परिसर से भागे थे। इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र में 7 मई को काशीपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्राहक बनकर घुसकर 5 करोड़ रुपये का सोना और 15 लाख रुपये नकद लूट लिया था। इस मामले में बिहार एसटीएफ और नगर थाना पुलिस ने 19 जून को वैशाली जिले के मथुरापुर, बिदुपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी चंदू पासवान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान चंदू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही थी।
शुक्रवार को दिनदहाड़े नगर थाना के आवासीय परिसर में रखे गए चंदू पासवान ने पेशाब करने के बहाने बाहर निकलकर हथकड़ी समेत फरार होने में सफलता हासिल की। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 113/25 (बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूट) का खुलासा हो चुका था और चंदू पासवान की गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुई थी। हिरासत से फरारी के लिए उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया जाएगा और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि 28 मई को समस्तीपुर कोर्ट परिसर से रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड के चार अपराधी भी पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे। एक महीने के भीतर पांच अपराधियों के भागने की घटनाओं ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
रिपोर्टर: रमेश शंकर, समस्तीपुर