ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इस जिले में फिर पैर पसार रहा डेंगू, अब...

Bihar News: बिहार के इस जिले में फिर पैर पसार रहा डेंगू, अब मिले इतने मरीज

Bihar News: बिहार के इस जिले में डेंगू फिर बेकाबू। चार नए मरीजों के बाद कुल 90 पहुंची संख्या। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट के अलर्ट होने के बाद छिड़काव और सफाई तेज..

12-Nov-2025 09:00 AM

By First Bihar

Bihar News: नवंबर की ठंड शुरू होते ही मुजफ्फरपुर में डेंगू ने फिर से अपना सिर उठा लिया है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें बोचहां प्रखंड का एक और शहरी क्षेत्र के तीन मरीज शामिल हैं। इसके साथ जिले में अब तक कुल 90 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।


नए मरीजों में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और प्लेटलेट्स गिरने की शिकायत मिली है। कई संदिग्ध बुखार के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। ठंड में मच्छरों की सक्रियता कम होने की उम्मीद थी, लेकिन गंदगी और जमा पानी ने डेंगू वायरस को पनाह दे दी। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक मच्छरों के लिए अनुकूल मौसम बना रही है।


सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच और इलाज की पूरी तैयारी है। दवाइयां, प्लेटलेट्स और विशेष वार्ड तैयार हैं। पहले के मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पीएचसी-सीएचसी को अलर्ट जारी किया है। नगर निगम, पंचायत और स्वास्थ्य टीमें प्रभावित मोहल्लों में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रही हैं। जमा पानी हटाने और सफाई की भी कोशिश जारी है।


डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि घरों में कूलर, गमले, टायर में पानी न जमा होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं। मुजफ्फरपुर में हर साल मानसून के बाद डेंगू का प्रकोप रहता है, लेकिन इस बार ठंड में भी केस बढ़ने से चिंता दोगुनी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटा है, लेकिन जनता का सहयोग भी जरूरी है।