ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / Bihar News: दुकान तोड़ते हुए घर में जा घुसा तेज रफ्तार हाइवा, ड्राइवर-खलासी...

Bihar News: दुकान तोड़ते हुए घर में जा घुसा तेज रफ्तार हाइवा, ड्राइवर-खलासी फरार

Bihar News: मुंगेर में तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा दुकान तोड़ते हुए घर में जा घुसा। इलाके में हड़कंप। मुआवजे की मांग।

10-Jun-2025 02:01 PM

By First Bihar

Bihar News: मुंगेर में आज तड़के सुबह करीब दो बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बालू लदा 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान को तोड़ता हुआ पास के एक घर की दीवार से जा टकराया। इस टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घर में सो रही एक महिला इस हादसे में बाल-बाल बच गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जमा हो गए।


जानकारी के अनुसार, हाइवा जमुई की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों गायब हो चुके थे। इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी, क्योंकि रात के समय इतनी बड़ी दुर्घटना होने से बड़ा नुकसान हो सकता था।


घर में रहने वाली महिला ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और उसका इकलौता बेटा बाहर रहता है। हादसे में दुकान और दीवार के नुकसान ने उसे मुश्किल में डाल दिया है। उसने कहा, "हमारे पास दीवार ठीक कराने या सामान मंगवाने के लिए पैसे नहीं हैं। हम चाहते हैं कि गाड़ी वाले से हमें मुआवजा दिलवाया जाए।" स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता दी जाए।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाइवा को जब्त कर लिया गया है, और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और रात में भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट