ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इस जिले में 2 पक्षों के बीच गोलीबारी और...

Bihar News: बिहार के इस जिले में 2 पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट, कई घायल

Bihar News: मुंगेर के मोहली में मतदान से पहले गोलीबारी, तीन घायल। एसडीपीओ ने कहा यह पुरानी रंजिश है, चुनाव से कोई संबंध नहीं। पुलिस कैंप कर रही है..

05-Nov-2025 07:34 AM

By First Bihar

Bihar News: मुंगेर में विधानसभा मतदान से पहले मंगलवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट हुई है जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। एसडीपीओ सदर ने स्पष्ट किया है कि यह पुरानी रंजिश का मामला है और इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है।


मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे मोहली गांव में रिश्तेदार अमन और हिमांशु के गुटों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में अमन को सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि हिमांशु के पिता और चाचा भी मारपीट में घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में मुफस्सिल, सदर और अन्य थानों की पुलिस गांव पहुंची। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। मौके से चार खोखे बरामद किए गए।


अमन पक्ष ने दावा किया कि एक विशेष प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा था और मना करने पर हमला हुआ। जबकि हिमांशु पक्ष ने इसे पुरानी दुश्मनी बताया है। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और हिमांशु का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है। राजनीतिक रंग देने की कोशिश भ्रामक है। पुलिस गांव में कैंप कर शांति बनाए हुए है और कानूनी कार्रवाई जारी है।  


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज