LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
15-Aug-2025 08:35 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र के भुड़कुरवा बांध पर महागठबंधन नेता और पीपरा विधानसभा से पूर्व सीपीएम प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर हमला हुआ है। मेहसी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान के दौरान 4-5 हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर हमला किया। नेता तो बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर रविकिशन कुमार कुशवाहा के सिर पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया है।
हमलावरों ने राजमंगल प्रसाद पर पिस्टल तान दी थी, लेकिन नेता ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान चकी भुड़कुरवा गांव के अर्जुन सहनी के रूप में हुई। पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
राजमंगल प्रसाद ने राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घायल ड्राइवर का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम