मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
23-Jun-2025 09:44 AM
By First Bihar
Bihar News: मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर आज तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईटगेज को ध्वस्त कर दिया, जिससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। इस घटना से रेल परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा, लेकिन त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दानापुर मंडल के मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर सुबह 5:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईटगेज को टक्कर मारकर ध्वस्त कर दिया। इस घटना से रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ और मोकामा बाजार मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही मोकामा स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार मौके पर पहुंचे और सुबह 7:50 बजे तक हाईटगेज को दुरुस्त कर रेल परिचालन बहाल कराया।
जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने में हाईटगेज को नुकसान पहुंचाने की यह दूसरी घटना है, जिसने रेल प्रशासन की सतर्कता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्टर: मनोज कुमार