बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
11-Aug-2025 04:53 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के एक एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प पर जारी किया है. भूमि सुधार उप समाहर्ता रहते महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे थे. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा किया था.
गंभीर आरोपों में घिरी महिला अफसर
मधुबनी के जयनगर अनुमंडल की भूमि सुधार उपसमाहर्ता रही महिला अधिकारी 'तरणिजा' के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. इन पर विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने, बार-बार विभाग के स्तर से एवं मुख्य सचिव से निर्देश के बाद भी क्रियाकलापों में सुधार नहीं करने, दाखिल खारिज अपील मामलों को लंबित रखने के साथ-साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पूर्वी के ऑफिशियल लोगिंग का उपयोग नहीं करके अपने निजी लॉगिंग से केस दायर करने संबंधी आरोप प्रतिवेदित किए गए . इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 15 मई 2025 को अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा किया.
पटना कमिश्नर को बनाया गया संचालन पदाधिकारी
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अनुशंसा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा की और आरोपी अधिकारी तरणिजा से 6 जून 2025 को स्पष्टीकरण मांगा. महिला अधिकारी ने 20 जून 2025 को अपना स्पष्टीकरण दिया. इसके बाद विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा किया. जिसमें पाया गया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं . ऐसे में विस्तृत जांच की जरूरत है. इसके बाद सरकार ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. पटना प्रमंडल के आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. महिला अधिकारी तरणिजा से कहा गया है कि वह अपने बचाव बयान संचालन पदाधिकारी के समक्ष रखें.
बता दें, बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी तरणिजा वर्तमान में बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं.
