Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
13-Nov-2025 08:47 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में पेट्रोल पंप के पास देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इन दोनों घायलों की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी जियाउल्लाह और फैयाज अहमद के रूप में हुई है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ-साथ पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक और पोल का मुआयना किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया इस घटना का कारण तेज रफ्तार और असंतुलन बताया जा रहा है।
रिपोर्टर: कुमार गौरव