मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
23-Nov-2025 10:11 AM
By First Bihar
Bihar News: रविवार सुबह करीब 6 बजे लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना के ठीक सामने एनएच-80 पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। सैदपुरा गांव के 58 वर्षीय अनूप साव रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अनूप मौके पर ही दम तोड़ दिए और उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। जिसके बाद हाईवा चालक ने भागने की कोशिश में सड़क किनारे खड़ी एक छोटी गाड़ी को टक्कर मारते हुए दुकान में गाड़ी घुसा दी।
हादसे के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को बीच सड़क पर रखकर एनएच-80 जाम कर चुके थे। मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों की मांग थी कि हाईवा मालिक से तुरंत मुआवजा दिलाया जाए और चालक को गिरफ्तार किया जाए।
अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जाम हटाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। करीब दो घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उचित मुआवजा व कानूनी कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग माने। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और यातायात बहाल हुआ। पुलिस फरार हाईवा और चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।