ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों...

Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब..

Bihar News: किशनगंज अजमत कॉलेज में चोरी, ग्रामीणों ने कुर्बान अंसारी को पकड़ा, आकाश और इसराफिल फरार। 4 पंखे चोरी, पुलिस की छापेमारी जारी..

14-Sep-2025 08:40 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्र में स्थित अजमत कॉलेज सालकी टेंगरवाड़ी में शनिवार रात करीब 8 बजे चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की। कॉलेज प्रांगण में कुछ लोगों की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद स्थानीय ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद हड़बड़ी में चोरों का ग्रुप बिखर गया और ग्रामीणों ने एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए चोर की पहचान कुर्बान अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है जो सालकी गांव के मोहम्मद शमीम अंसारी का बेटा है। कॉलेज के प्राचार्य मो. इमाम अख्तर ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी है।


पूछताछ के दौरान कुर्बान ने अपने दोनों साथियों के नाम उगल दिए। फरार चोरों में आकाश अंसारी शामिल है जो नजरूल इस्लाम उर्फ पक्का चुलिया का बेटा है और दूसरा इसराफिल अंसारी है। ये दोनों भी सालकी टेंगरमाड़ी के ही निवासी बताए जा रहे हैं। चोरों ने कॉलेज से चार पंखे चुरा लिए थे, जिन्हें भागते वक्त ही दोनों फरार आरोपी अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने कुर्बान को पकड़कर तुरंत टाउन थाने में सौंप दिया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज परिसर में ऐसी चोरियां कभी-कभी होती रहती हैं, जिससे स्टाफ और छात्रों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।


टाउन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। कुर्बान से पूछताछ जारी है और फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। चुराए गए पंखों की बरामदगी पर भी नजर रखी जा रही है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत सूचना दें।