बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
25-Mar-2025 08:07 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: यूपी के प्रयागराज की तर्ज पर अब बिहार की विरासत को भी दुनिया जानेगी। बिहार के पटना और बोधगया में कलाग्राम बनेगा। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कलाग्राम स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणिश चावला ने बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा को पत्र भेजकर जानकारी दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुशी जताई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'बिहार को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। पटना और बोधगया में कलाग्राम के निर्माण का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कोटिशः आभार। यह पहल बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में बिहार के पटना और बोधगया का चयन किया जाना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह कलाग्राम न केवल कला कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि कला, संस्कृति और परंपरा के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'
आपको बता दें कि कुंभ मेले 2025 के दौरान प्रयागराज में स्थापित कलाग्राम को मिली भारी सफलता को देखते हुए, भारत सरकार ने देश भर में 20 नए कलाग्राम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में बिहार के पटना और बोधगया का चयन किया जाना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिससे लोगों में खुशी की लहर है।