ब्रेकिंग न्यूज़

बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

Home / bihar / Bihar News: शराबबंदी के बीच जंगल में फल-फूल रहा था शराब का गोरखधंधा,...

Bihar News: शराबबंदी के बीच जंगल में फल-फूल रहा था शराब का गोरखधंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देशी शराब निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस दौरान 18,500 किलो महुआ जावा और 550 लीटर देशी शराब नष्ट की गई, चार शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है.

08-May-2025 06:43 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब निर्माण का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगटा थाना क्षेत्र के सघन जंगलों में चल रही अवैध देशी शराब निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गंगटा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 18,500 किलोग्राम महुआ जावा, 550 लीटर तैयार देशी महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल, एक टुल्लू पंप और शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए गए।


दरअसल, शराब और महुआ जावा की भारी मात्रा को जंगल से बाहर लाना बेहद कठिन था, इसलिए स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। बरामद सामग्री को जलाकर नष्ट किया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति दोबारा उसका दुरुपयोग न कर सके। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जो अवैध शराब निर्माण में संलिप्त पाए गए। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


इस कार्रवाई का नेतृत्व मुंगेर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गंगटा के जंगलों में चल रहे इस गोरखधंधे की सूचना हमें लंबे समय से मिल रही थी, जिस पर अब निर्णायक कार्रवाई की गई है। 


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे और भी छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, कई इलाकों में अवैध शराब का धंधा जारी है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

रिपोर्ट - इम्तियाज खान