सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
21-Apr-2025 09:16 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल, मुजफ्फरपुर शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में शादी करने आया दूल्हा अचानक मंडप से फरार हो गया। दूल्हे के भागने की जानकारी मिलने पर लड़की बेहोश हो गई। लोकलाज के डर से दुल्हन ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दूल्हे के भागने के बाद लड़की पक्ष वालों ने मंदिर में ही हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर लड़का पक्ष के कई लोग वहां से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों तक जमकर ड्रामा चला। इस दौरान दूल्हे की मामी, अगुवा सहित अन्य बारातियों को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया।
मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के लोग नगर थाना पहुंच गए। जिसके बाद पीछे-पीछे लड़का पक्ष के लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। लड़की वाले उसी लड़के से शादी कराने पर अड़ गए। लड़की वालों का कहना था कि जब तक लड़का नहीं आएगा, तब तक उसकी मामी सहित अन्य लोगों को वे थाने से नहीं जाने देंगे।
खबरों के मुताबिक पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के लड़के के साथ पटना के अगमकुआं इलाके की लड़की की शादी रविवार को होनी थी। दोनों पक्ष शादी के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। तभी लड़के की मामी ने लड़की का आधार मांगा। इसमें पता चला कि लड़की दूसरी जाति की है। झूठ बोलकर शादी तय करने और दूसरी जाति की जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचा दूल्हा चकमा देकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया।