ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / bihar / Bihar News: नप गये बिहार के 'दारूबाज' दारोगा! शराब माफिया को कॉल...

Bihar News: नप गये बिहार के 'दारूबाज' दारोगा! शराब माफिया को कॉल कर मांगी थी बीयर, वायरल हुआ ऑडियो

Bihar News: गया जिले में एक दारोगा को शराब माफिया से फोन पर बीयर की डिमांड करना भारी पड़ गया है। एसएसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

31-Mar-2025 09:16 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार के गया से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक दारोगा को शराब माफिया से फोन पर बीयर की डिमांड करना भारी पड़ गया है। एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दारोगा को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। शराबबंदी वाले बिहार में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले की जांच एसएसपी अपनी निगरानी में कर रहे हैं।


शराब माफिया और दारोगा के वायरल ऑडियो मामले में शेरघाटी के एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने जांच रिपोर्ट के बाद दारोगा आरडी बर्मन को सस्पेंड कर दिया है। दारोगा शराब माफिया से बियर की मांग कर रहे थे। लेकिन ऑडियो वायरल हो गया। इस मामले में एसएसपी शैलेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक चौकीदार शिवकुमार यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ये बताया है कि इस मामले से जुड़ा कोई खास हो या आम व्यक्ति हो, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। दरअसल शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा आरडी बर्मन झारखंड के सैपुर गांव के शराब माफिया से बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि क्या इस बार होली ऐसे ही पार हो जाएगा।


उसके जवाब में युवक का कहना है कि वो अभी ससुराल में है। नहीं मिल सकता है। ऑडियो में युवक साफ बता रहा है कि दारोगा जी के नाम पर चौकीदार पहले ही एक बोतल बीयर की मांग कर चुका है। उधर, दूसरी ओर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा सुबह में ही सैपुर गांव में पहुंच गए हैं। वीडियो में दारोगा से साथ मारपीट करने वाले लोग दिख रहे हैं। दारोगा बता रहे हैं कि हम इंचार्ज हैं। वहीं तीसरा एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें चौकीदार शिवकुमार यादव बड़ा बाबू के साथ तीन दारोगा सहित अन्य लोगों के लिए सात बोतल बीयर मांग रहा है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि बीयर का पैसा भी दिया जाएगा। ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।