ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / Bihar News: कार में हजारों जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप, गैंगवार से दहलने...

Bihar News: कार में हजारों जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप, गैंगवार से दहलने वाला था बिहार?

Bihar News: बिहार के मोहनियां में एसटीएफ ने 3200 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, दो तस्कर गिरफ्तार। यूपी से बिहार शरीफ जा रही थी खेप। गैंगवार की आशंका।

23-Jun-2025 08:26 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में मोहनियां के समेकित चेकपोस्ट पर बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ब्रेजा कार से 3200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है और पुलिस को शक है कि यह खेप किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क या गैंगवार की साजिश से जुड़ी हो सकती है। बरामद कारतूसों में अधिकांश .315 बोर के हैं, जबकि कुछ पिस्टल के लिए हैं। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है, लेकिन पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज किया है।


एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार शरीफ के लिए हथियारों की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है। इसके आधार पर पटना से विशेष टीम मोहनियां पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चेकपोस्ट पर तलाशी शुरू की। एक सफेद ब्रेजा कार की जांच के दौरान सीक्रेट बॉक्स में 3200 कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए दो युवकों से पूरे दिन स्थानीय थाने में पूछताछ की गई और देर शाम नालंदा जिले में भी छापेमारी शुरू की गई। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और जांच की गोपनीयता के चलते छापेमारी के स्थान की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।


पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से बिहार में सक्रिय किसी बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह खेप उत्तर प्रदेश से बिहार शरीफ भेजी जा रही थी और इसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों या संभावित गैंगवार में हो सकता था। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है और सभी जिलों में अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बरामद कारतूसों को किसने और किसके लिए भिजवाया था और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए होना था, इसकी जांच जारी है।