ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट

Home / bihar / Bihar News: दानापुर स्टेशन के समीप बनेगा डबल डेकर पुल, बिहटा एयरपोर्ट को...

Bihar News: दानापुर स्टेशन के समीप बनेगा डबल डेकर पुल, बिहटा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 600 मीटर लंबे टनल का भी निर्माण

Bihar News: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर: सगुना मोड़ पर 1,350 मीटर डबल डेकर पुल का निर्माण शुरू। बिहटा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 600 मीटर टनल भी बनेगा। जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

19-May-2025 08:08 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना में दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दानापुर स्टेशन के पास सगुना मोड़ पर 1,350 मीटर लंबा डबल डेकर पुल बनाया जा रहा है। इस पुल के लिए सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन जाने वाली सड़क पर पिलर बनाने का काम शुरू हो चुका है। यह कॉरिडोर 23.5 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 19.58 किलोमीटर फोरलेन एलिवेटेड पुल और 3.92 किलोमीटर जमीन पर फोरलेन सड़क होगी। यह परियोजना पटना को बिहटा एयरपोर्ट से जोड़ेगी और आवागमन को आसान बनाएगी।


इस कॉरिडोर में दो रैंप बनेंगे, जो सगुना मोड़ से बिहटा जाने और बिहटा से सगुना मोड़ आने के लिए होंगे। सगुना मोड़ से बिहटा जाने के लिए दूसरे तल का पुल और बिहटा से सगुना आने के लिए पहले तल का पुल इस्तेमाल होगा। नीचे की सड़क सामान्य ट्रैफिक के लिए होगी। दानापुर स्टेशन से सगुना मोड़ के बीच सामान्य सड़क का उपयोग जारी रहेगा। जगजीवन राम स्टेडियम के पास मौजूदा रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ा एक नया रैंप बनेगा, जो दानापुर से दीघा जाने के लिए होगा। इससे जाम की समस्या कम होगी।


बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 600 मीटर लंबा टनल बन रहा है, जो कन्हौली के पास से शुरू होगा। यह टनल पटना से बिहटा एयरपोर्ट जाने के लिए होगा। कन्हौली के पास एलिवेटेड कॉरिडोर जमीन पर उतरेगा और बिहटा एयरपोर्ट पार करने के बाद फिर एलिवेटेड हो जाएगा। टनल के पास एक और पुल बनेगा, जो सड़क को पार करने में मदद करेगा। वहीं, बिहटा से पटना या बिहटा से एयरपोर्ट आने के लिए फोरलेन सड़क का उपयोग होगा।


इस परियोजना की लागत 3,737.51 करोड़ रुपये है। सितंबर 2023 में सीगल वाईएफसी एजेंसी को इसके निर्माण के लिए चुना गया था। 64.15 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, जिसमें 20 एकड़ सरकारी और रेलवे की जमीन है। यह कॉरिडोर पूर्वी भारत का सबसे लंबा एलिवेटेड रोड होगा, जो दानापुर, शिवाला मोड़, बिहटा एयरपोर्ट और बिहटा-सरमेरा बाईपास को जोड़ेगा। यह आम लोगों को बिहटा एयरपोर्ट तक तेज और सुगम कनेक्टिविटी देगा।