ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar News: तीस हजार घूस लेते धरा गए 'बाबू', निगरानी ने जाल...

Bihar News: तीस हजार घूस लेते धरा गए 'बाबू', निगरानी ने जाल बिछाया और सड़क किनारे रिश्वत लेते टांग लिया

Bihar News: छपरा में निगरानी ब्यूरो ने भू अर्जन कार्यालय के लिपिक आकाश मुकुंद को ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मुआवजा भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा था।

11-Aug-2025 06:16 PM

By First Bihar

Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट सरकारी सेवक को गिरफ्तार किया है. निगरानी ब्यूरो की यह कार्रवाई छपरा में की गई है, जहां भू अर्जन कार्यालय के लिपिक आकाश मुकुंद को ₹30000 रिश्वत लेते समाहरणालय गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया है.

शिकायतकर्ता हर्षवर्धन कुमार सिंह ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि आकाश मुकुंद लिपिक द्वारा अधिगृहित जमीन के सरकारी मुआवजा राशि भुगतान की एवज में रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत के बाद सत्यापन कराया गया. जहां मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया.

इसके बाद निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार-2 के नेतृत्व में धाबा दल का गठन किया गया. धावा दल ने लिपिक आकाश मुकुंद को ₹30000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद अब उसे मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा.