Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
26-Jun-2025 12:55 PM
By First Bihar
Bihar News: भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह नवटोलिया मोहल्ले में 25 जून की शाम एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दूल्हा नीतीश कुमार मंडल और उनकी मां नंदिनी देवी की कुछ स्थानीय युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और जांच शुरू हो गई है।
नीतीश कुमार मंडल नगरह नवगछिया के निवासी हैं। उनकी शादी रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव की एक लड़की से तय हुई थी। शादी का आयोजन तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में होना था। शादी से पहले की रस्में काली मंदिर में पूरी की गईं और उसके बाद परिवारजन डीजे पर पारंपरिक संगीत के साथ नृत्य करते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान महिलाएं और पुरुष अलग-अलग समूहों में नाच रहे थे।
विवाद तब शुरू हुआ जब बारात घर के पास पहुंची और कुछ स्थानीय युवक जबरन महिला समूह के बीच घुसकर डांस करने लगे। परिवार वालों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बात बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले के युवकों ने दूल्हे नीतीश को खींचकर खूब पीटा है। जिससे उनकी पीठ और सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी मां नंदिनी देवी को भी धक्का-मुक्की में बुरी तरह घायल किया गया है।
इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच चल रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ।