ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों...

Bihar News: बिहार में यहां फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा "हत्या हुई है"

Bihar News: चकबंदी रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

06-Oct-2025 09:49 AM

By First Bihar

Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ शहर के चकबंदी रोड पर रविवार को 22 वर्षीय बबलू यादव का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, रविवार को बबलू की मां गीता देवी सोनहन गांव में अपनी बहन के यहां शिव चर्चा में गई थीं और बबलू घर पर अकेला था। एक रिश्तेदार के फोन के बाद गीता देवी जब घर पहुंचीं तो उन्होंने बबलू को फंदे पर लटका पाया, उसके दोनों पैर बंधे हुए थे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए।


गीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि बबलू मानसिक रूप से स्वस्थ था और घर में कोई तनाव नहीं था, इसलिए आत्महत्या का सवाल ही नहीं उठता।


सूचना पर भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक फंदे से लटका मिला और घटना के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है।


इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या।


रिपोर्ट: रंजन त्रिगुण