ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / bihar / Bihar News: प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने...

Bihar News: प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

06-Jan-2026 02:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज नगर के कृषि बाजार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो जाने से मंगलवार को आक्रोश फैल गया। मृतका की पहचान चतुर्भुजवा गांव निवासी छोटू कुमार की 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी अस्पताल के सामने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और अस्पताल संचालक सह डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।


परिजनों का आरोप है कि 2 जनवरी को प्रियंका देवी को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सिजेरियन ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बीते 4 जनवरी को उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक डॉ. सद्दाम हुसैन ने उसे बेतिया के नारायण अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे गोरखपुर के गोरक्ष अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतका के चाचा हरेंद्र साह ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई और यहां तक कि किडनी निकालने तक का शक जताया। परिजनों ने अस्पताल की ओर से जारी उस सूचना को भी फाड़ दिया, जिसमें 5 से 8 जनवरी तक चिकित्सक के अस्पताल में अनुपस्थित रहने की बात कही गई थी। परिजनों ने अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।


घटना की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया