बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
28-Oct-2025 12:26 PM
By First Bihar
Bihar News: बेगूसराय के एनएच-31 पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पास अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी राहुल कुमार और ओएसडी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ये तीनों अधिकारी एक ही सरकारी वाहन से सिमरिया घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक CO राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर आया है। जबकि DTO राजीव कुमार के पैर और रीढ़ की हड्डी में चोट हैं। वहीं OSD रंजीत कुमार को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल बेगूसराय ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अधिकारी तुषार सिंगला और एसपी मनीष अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों अधिकारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।