बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
12-Jun-2025 07:33 AM
By First Bihar
Bihar News: बांका के आजाद चौक पर बुधवार देर रात धर्मरक्षक सेना के युवाओं ने पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 52 पशुओं से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। इस दौरान दम घुटने से एक पशु की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। एसडीपीओ बिपिन बिहारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और 50 पशुओं को पशुपालन विभाग के हवाले किया।
बुधवार रात करीब 12 बजे बांका शहर के आजाद चौक के पास धर्मरक्षक सेना के युवाओं ने एक पिकअप वाहन को रोका। वाहन में दो परतों में 52 पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिनके मुंह और पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे। इस अमानवीय स्थिति के कारण एक पशु की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। चालक वाहन में गुड़ लदा होने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर टाउन थाना पुलिस दो बार मौके पर पहुंची, लेकिन शुरू में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीपीओ बिपिन बिहारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और टाउन थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप के बाद मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया, घायल पशु का इलाज शुरू हुआ, और बाकी 50 पशुओं को पशुपालन विभाग को सौंप दिया गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: सोंटी सोनम