Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत
20-Oct-2025 08:08 AM
By First Bihar
Bihar News: छठ पूजा की तैयारियों के बीच बगहा के गौनाहा प्रखंड के माधोपुर गांव में पोखरा की सफाई के दौरान 16 फीट लंबा और करीब ढाई क्विंटल वजनी मगरमच्छ निकल आया जिसे देखकर मजदूरों में भगदड़ मच गई।
माधोपुर गांव के पोखरा में छठ पूजा की सफाई चल रही थी, तभी मगरमच्छ ने एक मजदूर पर हमला करने की कोशिश की। मजदूर ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर विजय प्रसाद के नेतृत्व में करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन चला, इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मोबाइल से तस्वीरें व वीडियो लेने लगे।
रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि मगरमच्छ करीब 16 फीट लंबा और 2.5 क्विंटल वजनी है। सफल रेस्क्यू के बाद इसे बगहा की गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ने की योजना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे जलीय जीवों से दूरी बनाए रखें और स्वयं रेस्क्यू का प्रयास न करें। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ देखा है। घटना से गांव में डर के साथ उत्सुकता का माहौल बन गया था।
रिपोर्टर: संतोष कुमार