ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी

Home / bihar / Bihar News: सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, दादी के...

Bihar News: सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, दादी के दाह संस्कार के बाद हुआ दुखद हादसा

Bihar News: औरंगाबाद के सोन नदी में काली स्थान घाट पर दाह संस्कार के बाद स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

23-Jun-2025 02:49 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सोन नदी के काली स्थान घाट पर सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ है। यहां स्नान के दौरान दो किशोर रवि कुमार (16) और पवन कुमार (17) डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों किशोर अपनी चचेरी दादी राजकुमारी देवी (80) के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर आए थे। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना के अनुसार दाह संस्कार के बाद परिवारजन और अन्य लोग घाट पर स्नान कर रहे थे। दाउदनगर के वार्ड संख्या 7, नालबंद टोली निवासी जीतवहन राम का बेटा रवि और सत्येंद्र राम का बेटा पवन भी नहाने के लिए नदी में उतरे। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।


युवकों के बचाव के प्रयास में जितेंद्र राम और शंकर कुमार भी नदी में कूदे, लेकिन वे भी तेज धार में फंस गए। इस बीच विनय पासवान ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रवि और पवन को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


वार्ड पार्षद राजू राम नेइस बारे में बताया कि जंगी राम की पत्नी राजकुमारी देवी का निधन होने के बाद परिवार दाह संस्कार के लिए काली स्थान घाट पर गया था। स्नान के दौरान यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में अवैध बालू खनन के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।