LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
06-Jan-2026 04:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में सरकार ने आलोक राज को बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए BSSC का अध्यक्ष नियुक्त किया था। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले कुछ समय के लिए बिहार के डीजीपी भी बनाए गए थे।
दरअसल, बीते 31 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार ने बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। 1989 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-सह-प्रबंध निदेशक आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।
बीते 31 दिसंबर 2025 को ही आईपीएस की सेवा से आलोक राज रिटायर हुए थे। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से उन्हें BSSC के चेयरमैन के पद की जिम्मेवार सौंपी थी। दो दिन पहले ही आलोक राज ने BSSC के चेयरमैन के पद पर ज्वॉइन किया था लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
आलोक राज ने मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग को अपने इस्तीफे की कॉपी भेज दी है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है हालांकि उनके अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।