ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इन शहरों में 'बाइपास' का निर्माण शुरू...नेशनल हाईवे से...

Bihar News: बिहार के इन शहरों में 'बाइपास' का निर्माण शुरू...नेशनल हाईवे से जुड़ेगा, मिलेगा बड़ा लाभ

बिहार में तेजी से सड़क और बाइपास का जाल बिछा रहा है। राज्य में पहले चरण के 120 बाइपास में से कई पूरे हो चुके हैं। अब सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज, सिंहेश्वर, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद, डुमरांव और दावथ में भी नए बाइपास बनाए जाएंगे।

02-Oct-2025 09:30 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. न सिर्फ सड़क बल्कि शहरों के बाहर बाईपास का भी निर्माण कराया जा रहा है. पहले चरण में सूबे में 120 बाइपास की पहचान की गई. अब पथ निर्माण विभाग ने नौ और शहरों में बाइपास बनाने का निर्णय लिया है. ये बाइपास नेशनल हाईवे से जुड़े होंगे.

इसके तहत सुपौल, पिपरा और त्रिवेणीगंज में एनएच 327 ई पर बाइपास बनेंगे. सिंहेश्वर में एनएच 106 पर, अरवल में एनएच 98 पर, और दाउदनगर और औरंगाबाद में भी एनएच 98 के मार्ग पर बाइपास का निर्माण होगा. एनएच 120 में डुमरांव और दावथ बाइपास तैयार किए जाएंगे. इन बाइपास के बनने के बाद लोग अब बिना शहरों में घुसे ही अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.

बता दें, सूबे में पहले से 14 बाइपास बनकर तैयार हैं. इनमें छपरा (एनएच 19), सीवान और गोपालगंज (एनएच 85), कटिहार (एनएच 131 ए), गयाजी, जहानाबाद और मसौढ़ी (एनएच 83) शामिल हैं. इसके अलावा अस्थावां और बरबीघा (एनएच 82), सीतामढ़ी और जयनगर (एनएच 104), दनियावां और बाढ़ (एनएच 30 ए) और भागलपुर (एनएच 80) में भी बाइपास चालू हैं. 

वर्तमान में विभिन्न नेशनल हाईवे से जुड़े 17 बाइपास का निर्माण चल रहा है. इनमें रिविलगंज और छपरा (एनएच 19), रानीगंज (एनएच 327 ई), शेखपुरा, खैरा, जमुई, कटोरिया, बांका, पंजवारा, लखपुरा, मानगोबंदर, तोलोसोनो, केंदुआ, झाझा और नरगंजो (एनएच 333 ए), आरा (एनएच 319), बक्सर-चौसा (एनएच 319 ए) शामिल हैं. इनमें कई बाइपास अपने अंतिम निर्माण चरण में हैं और इसी साल गाड़ियों के लिए खोल दिए जाएंगे.

इन बाइपास के निर्माण का मकसद केवल लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाना ही नहीं है, बल्कि शहरों के भीतर लगने वाले जाम से भी मुक्ति दिलाना है. जब लोग शहरों में घुसने की बजाय सीधे बाइपास से गुजरेंगे, तो शहरों के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक कम होगा. इसका सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा.