मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
12-Feb-2026 03:45 PM
By First Bihar
REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक अप्रैल से राज्य में जमीन का नया मार्केट वैल्यू रेट यानी एमवीआर लागू होने जा रहा है। करीब 13 साल बाद यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है। नए रेट लागू होते ही जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। कई जगहों पर दर चार से पांच गुना तक बढ़ सकती है।
अभी कई इलाकों में सरकारी रेट और बाजार भाव में काफी अंतर है। लोग बाजार में ज्यादा कीमत पर जमीन खरीदते हैं, लेकिन रजिस्ट्री कम दर पर होती है। इसी अंतर को खत्म करने के लिए सरकार ने एमवीआर में बदलाव करने का फैसला लिया है।
नए नियम के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जमीन की नई दरें तय की जा रही हैं। शहरों के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और व्यावसायिक इलाकों में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। गांवों में भी कृषि भूमि, सड़क किनारे की जमीन और व्यावसायिक उपयोग वाली जमीन के रेट बढ़ेंगे।
जमीन का नया वर्गीकरण भी किया गया है। गांवों में जमीन को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है जैसे आवासीय, कृषि, सिंचित, असिंचित, सड़क किनारे और व्यावसायिक भूमि। शहरों में भी मकान और दुकान के हिसाब से अलग रेट तय होंगे। भवन और पक्के निर्माण की कीमतों में भी बदलाव किया जाएगा।
सरकार को जमीन निबंधन से हर साल अच्छी-खासी आमदनी होती है। उम्मीद है कि नए रेट लागू होने से राजस्व और बढ़ेगा। इससे विकास कार्यों में भी मदद मिलेगी। विभाग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और मंजूरी मिलते ही नया रेट लागू कर दिया जाएगा।
बांका जिले में ज्यादा बढ़ेगी दर
इस बदलाव का ज्यादा असर बांका जिले में देखने को मिलेगा। यहां नगर परिषद, नगर पंचायत और सभी राजस्व गांवों के लिए नए रेट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बांका शहर के गांधी चौक के पास अभी जमीन का एमवीआर करीब साढ़े छह लाख रुपये प्रति डिसमल है। नया रेट लागू होने के बाद यह करीब 25 लाख रुपये प्रति डिसमल तक पहुंच सकता है। वहीं कटोरिया और चांदन इलाके में खेत की जमीन का रेट दो से चार हजार रुपये प्रति डिसमल से बढ़कर 15 से 20 हजार रुपये प्रति डिसमल तक हो सकता है।
जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के अनुसार, मौजूदा एमवीआर बाजार भाव से काफी कम है। नए वित्तीय वर्ष में इसमें करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। साफ है कि एक अप्रैल के बाद जमीन खरीदना पहले से महंगा पड़ेगा। इसलिए जो लोग जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें नए रेट का ध्यान रखना होगा।