बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डालबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
12-Oct-2025 08:25 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। महागठबंधन से पहले एनडीए में सीटों का बंटवारा कर दिया। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी रामविलास, हम, आरएलएम के बीच सीटों का बंटवारा होने के बाद अब कल 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे पटना में एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। अब सभी की नजर कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेस पर टिकी हुई है.
एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को कौन-कौन सी सीटें मिली है जानिये.. बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया. बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी कि एनडीए के पांच दलों के बीच सीट शेयरिंग हो गई है. इसमें बीजेपी औऱ जेडीयू के हिस्से 101-101 सीटें आयी हैं. वहीं चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास) को 29, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं. आइये हम आपको बताते हैं किस पार्टी के हिस्से कौन सी सीटें आई हैं.
सबसे पहले बताते हैं कि जीतन राम मांझी की हम पार्टी को कौन-कौन सी सीट मिली हैं. हम पार्टी के पहले से ही चार विधायक हैं, उनके जिम्मे दो और सीट आयी हैं. हम पार्टी को जो सीटें मिली हैं उनके नाम टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा औऱ बराचट्टी है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें मिली हैं. उन सीटों का नाम मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम है।
चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के हिस्से कुल 29 सीटें आयी हैं. उनके हिस्से में आयी सीटों का नाम हम बता रहे हैं. चिराग पासवान को जो सीटें मिली हैं उनके नाम हैं, बखरी, साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, बोधगया, हिसुआ,फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर, हिसुआ, गोविंदगंज, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा..
एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिनारा से आलोक सिंह को टिकट दिया है। वही बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को उम्मीदवार बनाया है। सासाराम से उपेन्द्र कुशवाहा कि पत्नी स्नेहलता चुनाव लड़ेंगी।