ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय

Home / bihar / पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले,...

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले, बेहतर पुलिसिंग पर जोर

मुजफ्फरपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिले के कई थानों के थानेदार बदल दिए गए हैं. जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर जोर देते हुए यह फैसला लिया गया है.

11-Feb-2026 03:16 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Police News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी किए गए ताजा आदेश के तहत कुल 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है।


SSP द्वारा जारी सूची के अनुसार, पंकज कुमार को कटरा थाना से स्थानांतरित कर तुर्की थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, मोतीपुर थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात मनीष कुमार (प्रथम) को अब कटरा थाने की कमान सौंपी गई है। सदर थाना से कुणाल कुमार कश्यप को बरूराज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अहियापुर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत विपिन रंजन अब ब्रहमपुरा थाना के नए थानाध्यक्ष होंगे। 


इसके अतिरिक्त, मीनापुर थाना से देवेन्द्र चौधरी को हथौड़ी थाना और अहियापुर थाना की अनुसंधान इकाई से आशुतोष कुमार शुक्ला को पारू थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्रहमपुरा थाना की वर्तमान थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी और बरूराज थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को उनके मौजूदा पदों से हटा दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों को अब यातायात थाना की अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाना और लंबित अनुसंधान कार्यों में तेजी लाना है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। पुलिस कार्यालय के अनुसार, अधिकारियों की कार्यकुशलता और अनुभव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है ताकि स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार हो सके।