ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / बिहार: मौसम ने ली करवट, 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी...

बिहार: मौसम ने ली करवट, 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी...

02-May-2022 08:13 AM

PATNA: बिहार में गर्मी का पारा इतना बढ़ गया था कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे थे। वहीं,अब बिहार का मौसम में काफी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। कई राज्य में बादल और कहीं बारिश हो रही है। उमस और तेज धूप से बेहाल लोगों और खासकर छोटे बच्चों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बिहार में 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने कई इलाकों में आंधी-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। गोपालगंज, सीवान, वैशाली, सारण को छोड़ उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश हो सकता है। कई इलाके में मेघ गर्जन की आशंका है। वहीं, कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं और दक्षिण बिहार में तेज हवा चल सकती है। 


उत्तरी बिहार में आंधी के साथ बारिश

बिहार से ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से शनिवार को उत्तरी बिहार में आंधी के साथ काफी बारिश हुई थी। बिहार में सर्वाधिक बारिश ठाकुरगंज में 56.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी है। वहीं, किशनगंज में 39.8, तैयबपुर में 39, पूर्णिया में 33.4 एवं दरभंगा 28.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 


उत्तर बिहार में जमकर बारिश

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिस वजह से उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे भी प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 


9 जिलों में औरेंज अलर्ट

मौसम को देखते हुए उत्तर बिहार के 9 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,सुपौल, अररिया, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओले भी गिर सकते है। उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी अलर्ट रहेगा। शनिवार को राज्य में सर्वाधिक गर्म स्थान डिहरी रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 35.2 तो न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर बिहार में हुई बारिश का असर प्रदेश के मौसम में साफ देखने को मिल रहा है।