ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर

Home / bihar / बिहार में खाप पंचायत जैसा फैसला, विधवा ने शादी की तो गांव छोड़ने...

बिहार में खाप पंचायत जैसा फैसला, विधवा ने शादी की तो गांव छोड़ने का आदेश

21-Jul-2022 09:45 AM

MUZAFFARPUR : हरियाणा की खाप पंचायतों की तर्ज पर अब बिहार में भी पंचायतों के अजीबोगरीब फैसले देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। मुजफ्फरपुर के देवरिया कोठी स्थित चांदकेवारी पंचायत में एक अजीबोगरीब फैसला सुनाया है। यहां एक विधवा को शादी रचाने पर गांव छोड़ने का आदेश दे दिया गया है। पंचायत के फैसले को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक धरफरी गांव में आंगनबाड़ी सेविका का काम करने वाली अनुराधा कुमारी के पति सुनील शाह की मौत 1 साल पहले हो गई थी। 3 बच्चों की मां अनुराधा पति की मौत के बाद एक युवक धर्मेंद्र कुमार के संपर्क में आ गई दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और बीते 16 जून को दोनों ने शादी कर ली, लेकिन पंचायत को विधवा की शादी रास नहीं आई। लिहाजा अब फरमान सुना दिया गया है कि 25 जुलाई तक दोनों गांव छोड़कर चले जाएं।


16 जून को अनुराधा और धर्मेंद्र ने पूर्वी चंपारण के केसरिया मंदिर में शादी की थी। इसके बाद मुजफ्फरपुर कोर्ट में 15 जुलाई को दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज भी कर लिया। दोनों साथ रहने भी लगे, लेकिन यह शादी पास पड़ोस के लोगों को रास नहीं आई। इस मामले को लेकर 17 जुलाई को गांव में ही पंचायत बुलाई गई। पंचों ने फैसला लिया कि 25 जुलाई तक दोनों दंपत्ति गांव छोड़कर चले जाएं पंचायत के फैसले के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। सरकार गरीब परिवार की बेटी या किसी विधवा की शादी के लिए ₹51000 की आर्थिक सहायता देती है, लेकिन पंचों का यह फैसला सुनकर नीतीश सरकार भी हैरत में पड़ जाएगी।


ऐसा नहीं है कि बिहार कि गांव में पंचायतों ने पहली बार कोई चौंकाने वाला फैसला दिया हो इसके पहले इसी साल जून महीने में सकरा की गनीपुर बेझा पंचायत में एक गांव में नाबालिग दूल्हे और दुल्हन को उत्तर प्रदेश से घर बुलाकर पंचायत मिठाई और दूल्हा छोड़ने की कीमत 50,000 लगाई थी साल 2018 में भी कजरा थाना इलाके में गैंगरेप से जुड़े एक मामले को रफा-दफा करने के लिए पंचायत बुला ली गई थी पंचों ने ₹40000 लेकर पीड़िता को मामला खत्म करने का फरमान सुना दिया था हालांकि बाद में इस मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया। अब मुजफ्फरपुर कि इससे पंचायत का फैसला सुर्खियों में है