ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / टीकाकरण महाअभियान : पहले ही दिन लगभग 5 लाख लोगों ने ली वैक्सीन,...

टीकाकरण महाअभियान : पहले ही दिन लगभग 5 लाख लोगों ने ली वैक्सीन, अगले 6 महीने रुकना नहीं होगा

22-Jun-2021 07:31 AM

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस महाअभियान के पहले ही दिन सूबे में लगभग 5 लाख लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली। महाअभियान में रात नौ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 4 लाख 88 हजार 732 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बिहार में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई थी जिसका असर देखने को मिला। टीकाकरण महाभियान में पहले दिन युवाओं की जबर्दस्त भागीदारी रही। 18 पार वाले 3 लाख 81 हजार 345 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण महाभियान के पहले दिन भागलपुर, मधुबनी और पटना आगे रहे।


बिहार में टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। बीते कई दिनों से टीकाकरण और खासतौर से 18 पार वालों को वैक्सीन लगाने की गति तेज हुई है। सोमवार को महाभियान की शुरुआत के साथ अगले छह महीने तक यूं तो हर रोज 3.30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य है, मगर पहले दिन यह आंकड़ा 4.88 लाख को पार कर गया। 


कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में पटना जिला 10 टॉप शहरों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक टीकाकरण किया गया है । यह बिहार का एकमात्र शहर है जो देश के हुआ है। साथ ही टीकाकरण के सहयोग का परिणाम बताया है।