ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / बिहार में सर्दी का सितम, भीषण शीतलहर की चपेट में ये जिले; जानिए.....

बिहार में सर्दी का सितम, भीषण शीतलहर की चपेट में ये जिले; जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

16-Jan-2024 06:59 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में ठंड और शीतलहर के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बिहार के 14 जिले भीषण शीतलहर की चपेट में हैं और लगातार न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। तकरीबन राज्य के सभी स्कूलों में 8वीं तक के क्लास बंद कर दिए गए हैं हालांकि वह नाकाफी साबित हो रहा है। पटना समेत राज्य के अधिकतक जिलों में शीत दिवस जैसे हालात बन गए हैं।


पूर्णिया,बक्सर पटना, गया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सबौर, गोपालगंज, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, सीवान और कैमूर शहर में शीत दिवस के हालात हैं। पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। सोमवार को पटना सहित 8 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 23 में गिरावट हुई।


मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी बांग्लादेश एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर मौजूद है। इस चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं मौसम की मार से हवाई और रेल यात्रा बुरी तरह प्रभावित है। कोहरे के कारण विमान और ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पटना की फ्लाइट्स लगातार रद्द हो रही हैं तो वहीं दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही हैं।