ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / बिहार में सर्दी का नया रिकॉर्ड, आज सुबह गया में 4.6 रहा न्यूनतम...

बिहार में सर्दी का नया रिकॉर्ड, आज सुबह गया में 4.6 रहा न्यूनतम तापमान

20-Jan-2022 11:51 AM

PATNA : बिहार में सर्दी को लेकर इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य भीषण शीतलहर की चपेट में है और आज सुबह गया में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में रिकॉर्ड किया गया है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, पटना, सारण जैसे जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पटना में आज सूरज देवता के दर्शन हुए हैं लेकिन इसके बावजूद ठंड से कोई राहत नहीं है।


मौसम के इस मिजाज में अगले तीन-चार दिन राहत के आसार नहीं हैं। रात का तापमान भले ऊपर चढेगा लेकिन बारिश और ओला गिरने की वजह से दिन के तापमान की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर कहा कि 22 और 23 जनवरी को पटना सहित कुछ जिलों में बारिश और ओला गिरने के आसार हैं। 24 जनवरी के बाद ही मौसम में आंशिक सुधार होने की उम्मीद है। 21 जनवरी को कुछ जगहों पर ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बीच व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर मौसम को लेकर एक फेक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि बिहार में 27 से 29 जनवरी के बीच पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है हालांकि मौसम विभाग से जब इस मैसेज के बारे में जानकारी ली गई तो इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। जाहिर है यह मैसेज फेक है और इसे वायरल किया जा रहा है। हालांकि मौसम ठंडा जरूर रहेगा लेकिन 3 डिग्री तक पारा गिरने की बात जिस वायरल मैसेज में कहीं जा रही है वह सही नहीं। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों में 10 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में शीत दिवस है उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अररिया, दरभंगा और गोपालगंज शामिल हैं। गुरुवार को भी इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।